राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 15 नवंबर 2022 से मिलेंगे स्मार्टफोन,
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 15 नवंबर 2022 से मिलेंगे स्मार्टफोन: मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा 15 नवंबर 2022 के बाद से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया 3 साल तक स्मार्टफोन फ्री यूज कर सकती हैं। राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल योजना 15 नवंबर 2022 के बाद शुरू करने की तैयारी है। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी। राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 15 नवंबर 2022 के बाद फोन बांटे जाएंगे। फोन के इस्तेमाल करने की जानकारी डिजिटल सखी द्वारा दी जाएगी। डिजिटल सखी ई केवाईसी कैसे करें एवं फोन का इस्तेमाल कैसे करें इनकी जानकारी देंगी। परियोजना के तहत मोबाइल एप्लीकेशन स्मार्ट फोन में इंस्टॉल की जाएगी। इस वर्ष 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने की शुरुआत 15 नवंबर 2022 से हो जाएगी। शेष महिलाओं को अगले 2 साल में स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत निविदाएं 16 मई 2022 को आमंत्रित की गई थी। इसके बाद 17 अगस्त को तकनीकी निविदा तथा 8 सितंबर को वित्तीय निविदा जारी की गई है। 3 वर्ष के लिए इन स्मार्टफोन का सारा व राज्य सरकार वहन करेगी। राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोनों का वितरण 15 नवंबर 2022 के बाद शुरू हो जाएगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के लिए पात्रता
• आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
• आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
• महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए।
• परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Required Documents
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है।
• आधार कार्ड।
• जन आधार कार्ड।
• राशन कार्ड।
• चिरंजीवी कार्ड।
मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के तहत निम्न लाभ दिए जाएंगे।
• इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
• मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
• इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
• इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे। जिनकी महिलाएं जानकारी ले सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।
• महिलाओं को करीब साडे ₹9000 की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और साडे 5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा।
• मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।
• मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 मोबाइल फोन वितरण
राजस्थान में चिरंजीवी कार्डधारी 1.35 करोड़ महिलाओं को दिवाली के बाद मोबाइल बांटना शुरू होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 15 नवंबर 2022 के बाद फोन बांटे जाएंगे। यह फोन सैमसंग, नोकिया और जिओ के होंगे जो 3 साल के डाटा बैकअप के साथ दिए जाएंगे। कैमरे में मोबाइल फोन लेने के लिए आधार और जनाधार लिया जाएगा। महिलाओं को मोबाइल फोन वितरण के साथ उसके इस्तेमाल करने के लिए डिजिटली साक्षर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार पहले 70000 मास्टर ट्रेनर अर्थात डिजिटल सखी तैयार करेंगे। हर ग्राम पंचायत में 4-4 महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा। जो फोन वितरण से लेकर उनके इस्तेमाल तक की जानकारी महिलाओं को देंगी। महिला अभ्यर्थी इस फोन को बेच नहीं सकती हैं। सरकारी योजनाओं के लिए इसी से आवेदन एवं सिम बदला तो काम नहीं करेगा यह मोबाइल फोन। फोन की प्राइमरी सिम बॉक्स को बंद रखा जाएगा। सेकेंडरी सिम में वही सिम काम करेगी जो एक्टिवेट करके दी जाएगी।*
0 टिप्पणियाँ